गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढवा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह बताया कि, गढ़वा थाना कांड संख्या 6/21 धारा 354 ए 506, 509 आईपीसी के प्राथमिकी अभियुक्त गढ़वा थाना क्षेत्र के बोलिया गांव निवासी नंद गोपाल तिवारी का पुत्र विद्या भास्कर तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा थाने में इस पर गाली गलौज व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी के बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार इस के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।