बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कि स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में शुक्रवार को फिट इंडिया अभियान के तहत नगर उंटारी प्रखंड के अंश युवा मंडल गरबांध के तत्वाधान में फिट इंडिया प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। युवाओं ने" फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज" के मूल मंत्र के साथ युवा मंडल ने पोषक क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर उपस्थित केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने कहा, सफलता के लिए फिट होना पहली जरूरत है। दुनिया के सफल लोगों में यही बात सबसे कॉमन होती है। एक फिट बॉडी ही आपको सफलता की ओर ले जाती है।
अगर देश का हर नागरिक फिट है तो देश तरक्की करेगा। अगर फिटनेस का लक्ष्य बना लें तो जीवन उसी के मुताबिक ढलना भी शुरू हो जाएगा। वैसी दिनचर्या बन जाएगी। फिटनेस का लक्ष्य कैसे हासिल करना है, इसे छात्रों से सीखें। कैसे परीक्षा से पूर्व सर्वश्रेष्ठ अंक लाने का उनका लक्ष्य पहले ही तय हो जाता है और दिनभर का रूटीन अपने आप बदलता जाता है। स्वयंसेवक ने सभी लोगों से प्रतिदिन 30 मिनट खुद के फिटनेस के ऊपर देने की अपील किया।
इस अवसर पर अंश युवा मंडल गरबांध के अध्यक्ष पंकज कुमार चंद्रवंशी, सदस्य सतीश कुमार, मनीष कुमार, विकेश कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, विभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, बेबी कुमारी,
अंकिता कुमारी, नेहा कुमारी, सुनीता कुमारी, सुचिता कुमारी, करिश्मा कुमारी, मुन्नी कुमारी, साधना कुमारी, मणिलाल कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, आशीष कुमार, अनूप कुमार सहित युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।