श्री बंशीधर नगर : शारदीय नवरात्र के महोत्सव पर नवमी एवं विजयादशमी के समापन पर रविवार को पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने देवी की आराधना की और पूर्णाहुति किया। उस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से हवन,पूजन कर देश में छाए कोरोना महामारी से मुख्ति दिलाने को लेकर आहुतियां भी दी।पूजन के बाद 24 कुवारी कन्याओं के विधिवत श्रृंगार के बाद कन्या भोज कराया और आशीर्वाद मांगा। वहीं गायत्री परिवार के परिजन अजित चौबे, ललसु राम द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया गया तथा लालसु राम द्वारा विभिन्न गायत्री गीत प्रस्तुत किए गए।

मौके पर जोखू प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद, महेन्द प्रजापति, अनिल अग्रवाल, विकाश गुप्ता, अमर जायसवाल, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, अनिता देवी, मीना देवी सृष्टि कुमारी, रिमझिम अग्रवाल, छोटी कुमारी, अलवास देवी, उर्मिला देवी, लालो देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
गायत्री शक्तिपीठ में हुआ भंडारे का आयोजन :
शक्तिपीठ पर भी गायत्री परिवार द्वारा जाप, अनुष्ठान सहित विभिन्न धामिर्क कार्यकमों का समापन हवन भंडारे के साथ किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में माँ का प्रसाद ग्रहण कर धन्य हुए।