रमना (गढ़वा) : पुलिस ने देशी शराब बनाने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है। जानकारी देते हुए प्रशिक्षु दरोगा सुनील पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान हारादग खुर्द निवासी राजेंद्र चौधरी एवं हरदाग कला निवासी चंदन गुप्ता को देसी शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से लगभग 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है। छापेमारी अभियान में एएसआई रेक्शन बाखला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।