whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054855
Loading...


गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा access_time 02-Jun-25, 09:30 PM visibility 2498
Share



गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के पिपरा कला में स्थित एक होटल में सोमवार दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान होटल के विभिन्न कमरों से 5 पुरुष और 5 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। वहीं, शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी सहित कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तिवारी मार्ग पर स्थित इस होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कुछ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके बाद सभी को थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई।

होटल संचालक जय सोनी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह गतिविधियाँ कब से संचालित हो रही थीं और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

थाने लाए गए सभी युवकों और युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही, उनके परिजनों को भी थाने बुलाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवतियाँ स्वेच्छा से होटल में थीं या उन्हें किसी दबाव या बहकावे में लाया गया था।

गढ़वा में इससे पूर्व भी होटलों और धर्मशालाओं में अनैतिक गतिविधियों की खबरें आती रही हैं। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play