गढ़वा : झारखंड में झामुमो मंत्री हफीजुल अंसारी के विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रोशित है। इसी सिलसिले में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 21 अप्रैल को चिनियां रोड से जिला समाहरणालय तक आयोजित किए जाने वाले आक्रोश मार्च कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। उन्होंने मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा संविधान से पहले सरीयत को मानने की बात को देश के संविधान का सीधा अपमान बताया। महतो ने कहा, "जो व्यक्ति बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नहीं मानता, उसका भारत में कोई स्थान नहीं है।
वहीं विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने मंत्री के बयान को झारखंड के लिए कलंक बताते हुए कहा कि सरीयत को प्राथमिकता देने की बात कर मंत्री ने संविधान का अपमान किया है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान का अपमान इन दलों की आदत बन गई है। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि संविधान की गरिमा बचाने के लिए मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, धनंजय गौड़, शुभम गुप्ता, बिनय चंद्रवंशी, बंधु राम, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, ओमप्रकाश पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।