whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055430 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पुनः 5 वर्ष गढ़वा वासियों का बर्बाद ना करें विधायक : धीरज विधायक की कार्यशैली पर नजर रखे जनता : झामुमो

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-24, 05:56 PM visibility 815
Share



पुनः 5 वर्ष गढ़वा वासियों का बर्बाद ना करें विधायक : धीरज

विधायक की कार्यशैली पर नजर रखे जनता : झामुमो
प्रेस वार्ता करते जेएमएम नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के कार्यकाल पर नजर रखने के लिए जनता से अपील किया है। सोशल मीडिया पर एक चैनल को वक्तव्य देते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि जैसे वह 10 वर्ष विधायक के रूप में काम किए थे पुनः अगले 5 साल के लिए उनकी कार्यशैली यथावत रहेगी। उनके इस वक्तव्य को सुनकर गढ़वा के आम-आवाम में यह चर्चा बना हुआ है कि अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की भांति पुनः विधायक सत्येंद्र तिवारी चेक स्लिप घोटाला, भाई-भतीजावाद और संविदा कार्यों में संवेदक से कमीशन वसूली के खेल में व्यस्त रहेंगे। विगत कार्यकाल में उनके किचन केबिनेट के कार्यकर्त्ता अवैध बालू ढुलाई, भू-माफिया, अवैध क्रशर प्लांट स्थापित कर राजस्व का नुकसान तथा प्रखंडों में बिचौलिया गिरी करने का काम करते थे वही फिर से शुरु करने का प्रयास होगा।
Advertisement
जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती के साथ विरोध करेगा और उनकी गलत नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का काम करेगा। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यकाल में पारित शंखा-रेहला रोड से मझिआंव मोड़ तक, रंका मोड़ से कचहरी रोड होते हुए लगमा तक फोरलेन सड़क, डेंटल कॉलेज से मध्य होते हुए नवोदय विद्यालय तक पीडब्लूडी सड़क, कृषि महाविद्यालय के परिसर में 15 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम, कोरवाडीह-चिरौंजिया पंचायत सहित दर्जनों पंचायत की सारी सड़कों का निर्माण इत्यादि योजनाओं को धरातल पर उतरने में वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी मदद कर दे तो 2027 तक उनका कोई भी काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परंतु विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी कार्यकर्ता को आगे कर क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं को रोककर कमीशन वसूलने का प्रयास कर रहे हैं जिससे गढ़वा के विकास को नुकसान होगा।
Advertisement
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जनमत को सम्मान करते हुए जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें ना की पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर दोषारोपण करते हुए समय बर्बाद करते रहें। प्रधानमंत्री की तरह विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी भी हर समस्या के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार न ठहराएं। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति हार की समीक्षा करते हुए संगठन को सुदृढ़ करने का काम करेगा तथा जनता के बीच जाकर पुनः विश्वास जीतने के लिए प्रयास करेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play