whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27929239
Loading...


क्षेत्र की दशा व दिशा बदलनी है तो महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं : अब्दुल बारी सिद्दीक़ी

location_on कांडी access_time 24-Oct-24, 11:05 PM visibility 714
Share



क्षेत्र की दशा व दिशा बदलनी है तो महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं : अब्दुल बारी सिद्दीक़ी
मंचासीन केंद्रीय प्रधान महासचिव व अन्य


अभिनव कुमार मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नरेश प्रसाद सिंह ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार के पूर्व काबिना मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित महागठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। नामांकन के बाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरहमोरिया मोड पर एक महती जनसभा की गई। इस जनसभा में करीब 10 हजार की संख्या में लोग उपस्थित थे। संबोधित करते हुए नामांकन सभा के मुख्य अतिथि अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राजद सहित महागठबंधन के अन्य दल कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से नरेश प्रसाद सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
मुझे जानकारी है कि यह विधानसभा क्षेत्र गलत प्रतिनिधित्व के कारण काफी पिछड़ा हुआ है। जिसमें सुधार के लिए नरेश प्रसाद सिंह जैसे व्यक्ति की जरूरत है। सर्व विदित है कि इन्होंने अपनी निजी राशि खर्च करके पिछले 10 वर्षों से पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास योजना के कार्यान्वयन के साथ-साथ जन कल्याणकारी कार्य करते रहे हैं। जो व्यक्ति अपनी निजी राशि से 10 वर्षों तक आपका विकास कर सकता है उसे यदि आपने मौका दिया तो निश्चित रूप से क्षेत्र की तस्वीर एवं क्षेत्र में रहने वालों की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का नाम लेकर लोग गलतबयानी किया करते हैं। लालू यादव ने जिन्हें समाज में बोलने का अधिकार नहीं था उसे सबके सामने बोलने का अधिकार दिया है।
जिसे सबके सामने बैठने का अधिकार नहीं था। उसे यह अधिकार लालू प्रसाद यादव ने दिया है। तथाकथित निहित स्वार्थी लोग इसी कारण उनकी आलोचना किया करते हैं। यदि गरीब गुरबों एवं शोषित वंचित लोगों की मदद करना, समाज के अंतिम आदमी तक को सामाजिक न्याय मुहैया कराना गलत है तो यह गलती हम बार-बार करते रहेंगे। इसे आपको समझना होगा। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा मौका आप अपने हाथ से नहीं जाने दे और लोकतंत्र के इस महापर्व में 13 नवंबर को सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर एक-एक मतदाता अपना वोट लालटेन छाप में देकर अपने हालात सुधारने की खुद अपने हाथों से प्रयास करें। उन्होंने लोगों से हाथ ऊंचा करके नरेश प्रसाद सिंह को वोट देने का संकल्प लेने की गुजारिश की।
महागठबंधन प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं किसी भी गांव के किसी भी व्यक्ति से अपरिचित नहीं हूं। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके और गांव में जाने और आपके आदेश के अनुसार अपने औकात के अंदर मैं काम करने का प्रयास किया है। जो बहुत से काम रह गए हैं उसे बिना हाथ में प्रजातांत्रिक अधिकार आए पूरा नहीं किया जा सकता। कहा कि आज तक आपने जिन्हें भी अपना जनप्रतिनिधि बनाया उन्होंने अपना विकास करने को ही प्राथमिकता दी। आपके विकास को ताक पर रख दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि आपको लगता हो कि नरेश प्रसाद सिंह ने हमारा काम अन्य सभी लोगों से अच्छा या बेहतर किया है तो आप हमें वोट देंगे। बरडीहा प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू कुमार रजवार, विश्रामपुर प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष निजामउल हक सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस के सुरेंद्रनाथ चौबे, परमानंद पांडेय सहित महागठबंधन के घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे। सभा का संचालन प्रियरंजन सिन्हा ने किया। मौके पर हजारों लोगों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play