whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057028 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जमीन विवाद में जान का खतरा, शकुंती देवी ने न्याय की गुहार लगाई

location_on रमना access_time 23-Oct-24, 03:46 PM visibility 700
Share



जमीन विवाद में जान का खतरा, शकुंती देवी ने न्याय की गुहार लगाई
जानकारी देता पीड़ित परिवार


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : मेराल थाना के पचौर ग्राम निवासी शकुंती देवी, पति शंभू साह, ने सतरह वर्ष पूर्व कर्णपुरा पंचायत के पुनिता देवी, पति उदयनाथ पाठक, से सवा पांच डिसमिल जमीन मानपुर ग्राम में खरीदी थी। उस समय यह क्षेत्र वीरान था और सड़कें भी ठीक नहीं थीं। मजबूरी में शकुंती देवी ने इस जमीन पर घर बनाया और रहने लगीं। आज, इस जमीन की कीमत लाखों में हो गई है, और विक्रेता पुनिता देवी द्वारा उस जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। शकुंती देवी का कहना है कि उन्होंने सवा दो डिसमिल जमीन पर घर बना लिया है और बाकी तीन डिसमिल जमीन पर खेती कर रही हैं, लेकिन पुनिता देवी और सतनारायण साह जबरदस्ती इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
Advertisement
शकुंती देवी ने इस मामले की शिकायत अनुमंडल में की थी, जिसके बाद सरकारी अमीन ने नापी की कार्रवाई की। हालांकि, अमीन ने पुनिता देवी से बातचीत कर मापी की प्रक्रिया को अधूरा छोड़ दिया और खुटा गाड़ने से मना कर दिया। इसके बाद पुनिता देवी ने गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास किया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला। शकुंती देवी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले महीने उनके बेटे की हत्या भी इसी जमीन विवाद की वजह से हुई, और अब पुनिता देवी उन्हें भी मारकर जमीन हड़पने की साजिश रच रही हैं। अंचल अमीन कुंदन ठाकुर ने बताया कि मापी के आदेश वरीय अधिकारी द्वारा दिया गया था, लेकिन खेत में फसल लगी होने के कारण मापी नहीं हो सकी।
Advertisement
फसल कटने के बाद नापी का कार्य पूरा किया जाएगा। शकुंती देवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों से इस विवाद का उचित समाधान निकालने की अपील की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play