whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209908
Loading...


भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ पार्टी में बगावत, उम्मीदवार बदलने की मांग

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-24, 06:52 PM visibility 739
Share



भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ पार्टी में बगावत, उम्मीदवार बदलने की मांग
प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते भाजपा के बागी नेतागण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। पहले चरण के चुनाव के लिए टिकट का बंटवारा होते ही गढ़वा भाजपा में बड़ी दरार पड़ गई है। पुराने एवं वरिष्ठ भाजपाइयों ने प्रत्याशी एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के विरुद्ध विद्रोह का बिल्कुल फूंक दिया है। यदि भाजपा का झारखंड प्रदेश नेतृत्व गढ़वा में टिकट वापसी पर विचार नहीं करती है तो भाजपा का एक बड़ा खेमा जल्दी अगला कदम उठा सकता है। कई वरिष्ठ भाजपाइयों राजीव राज तिवारी, अलखनाथ पांडेय, भगत सिंह, गौरी शंकर बिंद आदि ने संयुक्त रूप से मंगलवार को शहर के आरकेवीएस बीएड कॉलेज में परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कहीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि हम लोगों ने शुरू से निष्ठापूर्वक समर्पित होकर भाजपा के लिए काम किया है।
परंतु गढ़वा के वर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी की स्थिति से अवगत होने के बावजूद प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें टिकट देकर समर्पित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचाई है। इन्होंने कहा कि प्रत्याशी श्री तिवारी पार्टी में अपनी लॉबी चलाते हैं। वे अपनी पुरानी पार्टी झाविमो से साथ लाये कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देते हैं। जबकि भाजपा के जो भी पुराने एवं समर्पित पदाधिकारी, कार्यकर्ता हैं उन्हें श्री तिवारी सार्वजनिक मंच से भी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए बेइज्जती करते हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ वे हमेशा अभद्रता करते हैं। श्री तिवारी ने लोकसभा जिला परिषद आदि चुनावों में पार्टी की घोषित एवं समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ अपना व्यक्तिगत प्रत्याशी उतार कर पार्टी प्रत्याशी को हराने का भी काम करते हैं।
पिछले दो विधानसभा चुनाव में पार्टी का निर्णय मान कर सभी लोगों ने मिलजुल कर श्री तिवारी को जीताया है। फिर भी उनकी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र में लोगों के प्रति उनका व्यवहार काफी असंतोषजनक रहा है। इस कारण वे पिछला विधानसभा चुनाव हारे। इन सारी बातों से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जा चुका है। पार्टी यदि 25 अक्टूबर तक सत्येंद्र नाथ तिवारी से टिकट वापसी करते हुए किसी भी दूसरे कार्यकर्ता को टिकट नहीं देती है तब आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी यहां की स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि वे तन, मन, धन से ईमानदारी पूर्वक समर्पित होकर भी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के लिए काम करेंगे तो भी श्री तिवारी कभी भरोसा नहीं करेंगे और न ही हम जैसे कार्यकर्ताओं को कभी मान सम्मान देंगे।
श्री तिवारी जब से झाविमो छोड़कर भाजपा में आयें हैं तब से कार्यकर्ताओं को आपस में बांट दिए हैं। मौके पर मुख्य रूप से उक्त सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, धनंजय तिवारी, वीरेंद्र नाथ पांडेय, चंदन जायसवाल, लव कुमार कुषवाहा, षिव नारायण चंद्रा, चंद्रमणि पाठक, महेंद्र सिंह, अखिलेष तिवारी, अजय कुमार वर्मा, कमलेष नंदन सिन्हा, विजय प्रसाद, विजय सिंह, कामेष्वर सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामसरीख चंद्रा, रामउदार पांडेय सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा के वर्ममान एवं पूर्व जिला व मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play