whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27114138
Loading...


राज्य में पुनः बनेगी महागठबंधन की सरकार : मंत्री मिथिलेश, गढ़वा विस क्षेत्र के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 20-Oct-24, 07:01 PM visibility 680
Share




राज्य में पुनः बनेगी महागठबंधन की सरकार : मंत्री मिथिलेश, गढ़वा विस क्षेत्र के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में गढ़वा विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से 500 से अधिक लोग भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो गये हैं। रविवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पहुंचकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिस जोश ख़रोश के साथ काफी संख्या में लोग प्रतिदिन झामुमो में शामिल हो रहे हैं, उससे निश्चित रूप से राज्य में झामुमो के नेतृत्व में पुनः महागठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता विकास विरोधी एवं जनता का हक लूटने वालों को धूल चटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से जागरूक है। सभी को पता है कि गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यां को रोकने के लिए विकास विरोधियों ने हर कदम पर टांग अड़ाया है। साथ ही पूर्व में जनता ने जिन-जिन लोगों को भरपूर मौका दी वे काम करने के बजाय मसखरी करने तथा चिकनी चुपड़ी बातें करके जनता को उलझाकर खुद मालामाल होते रहे। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखलाने को तैयार है। पार्टी में शामिल होने वालों में गढ़वा, मेराल, रंका आदि प्रखंडों के चेचरिया पंचायत के ग्राम खोलरा से श्यामलाल चौधरी, संजय राम, आजाद अंसारी, उमेश सिंह, राजा सिंह, अशोक सिंह, धनुकी चौधरी, कुतुबुद्दीन अंसारी, लल्लू चौधरी, मोती चौधरी, किशुनधारी चौधरी, पिपरा पंचायत से गुड्डु राम, इकबाल खान, रंका कला के उप मुखिया रंजीता सोनी, उमेश प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सोनु कुमार, शहादत खान, टनु चंद्रवंशी, धरमु पांडेय, अवधेश यादव, रविंद्र सिंह, सोनदाग पंचायत से डॉ रमेश कुमार रवि, मनोज प्रजापति, डॉ राम नरेश सिंह, डॉ विजय राम, डॉ गणेश राम, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ उमाशंकर ठाकुर, रानी देवी, संगीता देवी, संगबरिया पंचायत के ग्राम रजहारा से योगेश्वर सिंह, सोनु चंद्रवंशी, कमलावती देवी, सुशीला देवी, करूआकला पंचायत के पतरिया से निसरत बीबी, सलीफा बीबी, समसुन बीबी, गढ़वा के टंडवा मुहल्ला टांड़ी पर से भी काफी संख्या में महिलाओं सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष शांति देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play