whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27932268
Loading...


झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर दो सौ से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 16-Oct-24, 05:50 PM visibility 708
Share



झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर दो सौ से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल
बुधवार को अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाने के लिए एकजुट हो चुकी है क्षेत्र की जनता: सत्येन्द्रनाथ गढ़वा : मंगलवार देर रात और बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के दो सौ से अधिक लोगों ने झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित झारखंड के सभी जगहों पर भाजपा और पीएम मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। यहीं कारण है कि प्रत्येक दिन भारी संख्या में लोग दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों के हित में कई महत्वकांक्षी योजनाएं की शुरूआत की है। लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार ने केन्द्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचने दी। केन्द्र प्रायोजित सभी योजनाओं में भी भारी घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ लूट हुआ है। गरीबों के जमीन को खुलेआम लूटा गया है। आदिवासी की हिमायती बालेने वाली हेमंत सरकार में आदिवासी ही असुरक्षित महसूस कर रहे है। पिछले पांच वर्ष के दौरान शहर के व्यवसायियों पर एक विशेष समुदाय के द्वारा किस तरह का जुल्म हुआ है, यह किसी से छिपी हुई नही है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी निष्पक्ष होकर काम करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी मंत्री के ईशारे पर कठपुतली की तरह काम कर रहे है। जिला और प्रखंड स्तर के कुछ पदाधिकारी मंत्री के एजेंट के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार आते-जाते रहती है। राजनीति के चक्कर में अधिकारी अपना सीआर को क्यों खराब कराने पर तूले है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर अगर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निष्पक्षता से काम करना शुरू नही किए तो, वे बाध्य होकर चुनाव आयोग के समक्ष अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई चुनावी कार्य से दूर रखने का गुहार लगाने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाने के लिए एकजुट हो चुकी है।
मंत्री और उनके लोग पूरी ताकत लगा ले, लेकिन जमानत बचाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री के ईशारे पर सदर प्रखंड के लखना में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने से रोका गया। यह सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोगों को खुश करने के नियत से किया गया था। उस दिन वह लखना गांव में जाकर दोनों पक्षों के साथ सहमति बनाते हुए मां दुर्गा का विसर्जन कराया। मंत्री के ईशारे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन पर केस दर्ज कराकर उन्हें डराना चाहते है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के अपमान का बदला लेने के लिए उन्हें अगर सौ बार भी जेल जाना पड़े तो, वह पीछे नही हटेंगे। पार्टी में मेराल प्रखंड के पढ़आ, सोहबरियां, कजराठ, सदर प्रखंड के लगमा, कोरवाडीह सहित अन्य गांव के दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, कुलदीप भुईया, बाबूलाल भुईया, रोहित कुमार, रामचंद्र राम, अमरावती देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, कालो देवी, संजू देवी, दुर्गेश चंद्रवंशी, विनोद राम, कमलेश यादव, अखिलेश तिवारी, सुरेश प्रसाद यादव, नरेश मेहता, उपाध्याय यादव, राजेश्वर यादव, सुमेर मेहता, अनिल चौधरी, महेन्द्र चौधरी, शिवनाथ चौधरी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play