whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934438
Loading...


नैक पीयर टीम के द्वारा एसपीडी कॉलेज के सेकेंड साइकिल का किया गया जांच

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-24, 06:20 PM visibility 682
Share



नैक पीयर टीम के द्वारा एसपीडी कॉलेज के सेकेंड साइकिल का किया गया जांच
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नैक पीयर टीम के साथ उपस्थित फैक्ल्टीज


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज में नैक पीयर टीम के द्वारा महाविद्यालय के सेकेंड साईकिल का 8 एवं 9 अक्टूबर को विस्तृत रुप से जांच की गयी। जांच के पश्चात् नैक पीयर टीम के द्वारा एग्जिट मीट में प्राचार्य को जांच रिपोर्ट सौंपा गया। उक्त आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने दी। प्राचार्य ने बताया कि नैक पीयर टीम में चेयरपर्सन के रुप में बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के निदेशक प्रोफेसर आनंद वर्द्धन शर्मा, मेम्बर कॉडिनेटर के रुप में पूणे विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से प्रोफेसर विलास करात, मेम्बर के रुप में पटेल एंड एफएम शाह कॉमर्स कॉलेज, आनंद, गुजरात के प्राचार्य डा. रमनलाल मोदी उपस्थित थे।
उन्होने बताया कि नैक पीयर टीम का आगमन महाविद्यालय में 8 अक्टूबर को हुआ जबकि 9 अक्टूबर को एक्जिट मीट संपन्न हुआ। इस दौरान पीयर टीम के द्वारा महाविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, विभिन्न फैक्ल्टी, टीचिंग एंड लर्निंग प्रोसेस, एनसीसी, एनएसएस आदि की विस्तृत जांच की गयी। इस दौरान नैक टीम के द्वारा महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों के साथ भी बैठक कर विस्तृत जानकारी हाशिल की गयी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के विभिन्न सेल की भी जांच की गयी। साथ ही साथ महाविद्यालय के अद्यतन स्थिति की जांच की गयी। जांचोपरान्त पीयर टीम के द्वारा 9 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट एग्जिट मीट में प्राचार्य को हस्तगत कराया गया साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
इस मौके पर नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रुप में डा. विमल कुमार, महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, आईक्यूएसी कॉडिनेटर डा. एचबी जारुहार भी उपस्थित थे। इस मौके पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के फैक्ल्टीज, विभिन्न सेल के प्रभारी, एनएसएस एवं एनसीसी के प्रभारी एवं उनके वालंटियर्स एवं कैडेट्स, विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play