गढ़वा : बुधवार को ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा द्वारा लियाफी का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन शाखा सचिव अजय प्रसाद यादव के पर्सनल कार्यालय, नहर चौक, चिनियां रोड, गढ़वा में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा के अध्यक्ष शैलेश नंदन सिन्हा, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, नित्यानंद गुप्ता, संदीप कुमार, उप कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव जावेद अहमद, आनंद कुमार, संरक्षक अवध किशोर चौबे, नरेंद्र कुमार तिवारी, सक्रिय सदस्य राकेश प्रभाकर, श्रवण कुमार रजक, गोविंद यादव सहित कई अभिकर्ता बंधु उपस्थित थे।
इस अवसर पर लियाफी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई, साथ ही संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का योगदान सराहा गया।