whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057014 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा शहरी क्षेत्र समेत अन्य जगहों के सड़कों पर व्याप्त गढ्ढे को अविलंब भरने का निदेश

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-24, 06:08 PM visibility 674
Share



गढ़वा शहरी क्षेत्र समेत अन्य जगहों के सड़कों पर व्याप्त गढ्ढे को अविलंब भरने का निदेश
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश गढ़वा : गढ़वा जिला में सड़क हादसों को नियंत्रित करने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के साथ ही विगत दिनों में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम गढ़वा शहरी क्षेत्र एवं जिले के अन्य जगहों के सड़कों पर व्याप्त गड्ढों को शीघ्र भरने एवं जर्जर सड़कों की मरम्मती करने का निर्देश एनएच के पदाधिकारी को दिया।
Advertisement
उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग NH-75 पर गढ़वा से नजदीक के सभी मुख्य स्थान की दूरी से संबंधित साइनेज गति सीमा से संबंधित साइनेज एवं रोड सेफ्टी से संबंधित उपकरणों को अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया कि जिले के कई स्थानों पर साइनेज का अधिष्ठापन कर लिया गया है एवं शेष बचे स्थान पर जल्द ही साइनेज लगाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बताया कि सड़कों पर बने गड्ढे को भर दिया गया है एवं अन्य शेष गड्ढों को भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिसे सप्ताह दिनों के अंदर विभिन्न सड़कों पर व्याप्त गड्ढे को पूर्ण रूप से भर दिया जाएगा। उपायुक्त ने जिले में रोड किनारे सूखे पड़े वृक्ष, जिनसे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं, वैसे वृक्षों का आकलन कर वन विभाग से अनुमति लेते हुए वृक्षों के कटाई का निर्देश दिया।
Advertisement
शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी के अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट मरम्मती की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में शहर के सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कर किया गया है। उपायुक्त ने शहर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, जिसे लेकर उपायुक्त ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट फ्यूल नहीं देने का अपील किया एवं इस अनिवार्य रूप से लागू करने की भी बात कही।
Advertisement
वहीं बैठक में सड़क हादसों के पश्चात उनकी सहायता के लिए आगे आने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई। उपायुक्त ने कहा कि लोगों में ऐसा भय है कि जो सड़क दुर्घटना में दूसरों की सहायता हेतु आगे नहीं आएगा उन्हें कानूनी रूप से फंसने का भय होता है, लेकिन ऐसी बात नही है, ऐसे लोगों को किसी भी कानूनी अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे बिना किसी भय के लोगों की सहायता जरूर करें। सहायता हेतु आगे आए लोगों को प्रोत्साहित करने की व्यवस्था करने एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। उपायुक्त द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी देने एवं उन्हें इन नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
Advertisement
जिले के विभिन्न सड़कों पर व्हाइट पैच एवं रेडियम लगाने का भी निर्देश दिया गया, जिससे खराब विजिबिलिटी में भी सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को सहूलित हो। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए, जिससे सड़क हादसों में नियंत्रण लाया जा सके। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा दो पहिया वाहन जाँच (विशेष रूप से हेलमेट चेकिंग) तथा ऑटोरिक्शा (टेम्पो) में ओवरलोडिंग के जाँच अभियान चलाने की बात कही गई। असैनिक शल्य चिकित्सक सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा के द्वारा बताया गया कि गढ़वा जिले में 108 एंबुलेंस सहित कुल 26 एंबुलेन्स परिचालित हो रहे हैं। उपायुक्त द्वारा गुड सेमेरिटन पॉलिसी का जिल में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया गया।
Advertisement
गढवा जिले अंतर्गत संचालित प्रत्येक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक-एक नोडल शिक्षक नामित करने का निदेश दिया गया। प्रतिदिन प्रार्थना के समय विद्यार्थीयों को सडक सुरक्षा के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निदेश दिया गया। नगर परिषद/नगर पंचायत, गढवा/नगरउंटारी/मझिआंव, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा को तीनो चयनित टॅम्पू स्टैंड का जल्द से जल्द निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। उन्हें यह भी निदेश दिया गया कि पुल और सडक पर नाली जाम हो जाने के कारण पानी जमाव हो जा रहा है, जिससे सड़क की खराब होने की सम्भावना बनी रहती है। अतः उक्त नालियो तथा पुलों का जल्द से जल्द साफ सफाई कराने का निदेश दिया गया।
Advertisement
नगर परिषद, गढ़वा, नगर पंचायत मंझिआंव और श्री बंशीधर नगर को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा को निर्देशित किया गया कि सडक सुरक्षा से संबंधित प्रचार प्रसार लगातार किया जाए। निदेश दिया गया कि HIT & RUN तथा गुडसेमिरिटन पॉलिसी का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लंबित मामलों का निबटारा कर पीड़ीत को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाय। जिला परिहवन पदाधिकारी, गढ़वा को निर्देशित किया गया कि ओभरलोडिंग कर चल रहे ऑटो/टेम्पू, Under Age, Without Helmet, Black Film, Mobile Talking, Seat Belt, Triple Loading इत्यादि के संबंध मे वाहन चालकों का MV Act के तहत चालक अनुज्ञप्ति निलबित करते हुए दंडात्मक कार्रवाइ करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा भी सड़क सुरक्षा से संबंधित कई आवश्यक सुझाव दिए गए, जिन्हें लागू करने पर विचार विमर्श किया गया।
Advertisement
इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, NHAI प्रोजेक्ट डाइरेक्टर, राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ प्रमण्डल, मेदिनीनगर, माननीय सांसद प्रतिनिधि पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रमोद चौबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play