गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के रंका मोड़ के समीप अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर को गढ़वा पुलिस ने जप्त किया है। जानकारी के अनुसार उक्त चारों ट्रैक्टर से कोयल नदी से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। उसी दौरान रंका मोड़ के समीप अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर को जप्त किया। उस दौरान वाहन चालकों को भी विरासत में लिया गया है।
थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है जिसके लिए खनन विभाग को लिखा गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।