मझिआंव : झारखंड सरकार राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 27 सिप्तंबर को अधिसूचना जारी करते हुए 91 अंचल अधिकारियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया। यह स्थानांतरण झारखंड राज्यपाल के आदेश से रामेश्वर लयांगी सरकार के उप सचिव के द्वारा ज्ञापांक 02 के तहत किया गया है।
इसके तहत गढ़वा जिले के मझिआंव, केतार, खरौंधी, रमना एवं भवनाथपुर सहित अन्य अंचल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। वहीं मझिआंव अंचल अधिकारी के पद पर गृह जिला निवासी प्रमोद कुमार को चतरा जिला के कान्हाचट्टी से स्थानांतरित करते हुए मझिआंव अंचल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं वर्तमान में पदस्थापित अंचल अधिकारी शंभू राम को स्थानांतरित करते हुए पलामू जिले के विश्रामपुर अंचल में पदस्थापन किया गया है।
सामाचार लिखे जाने तक नए सीओ प्रमोद कुमार पदभार ग्रहण नहीं किए थे।