गढ़वा : शहर के बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली, रंगोली, पोस्टर प्रेजेंटेशन, भाषण, गाना और फार्मा क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान फार्मेसी संकाय के सभी सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
संकाय के अधिष्ठाता डॉ मनीष दुबे के मार्गदर्शन में संस्था के प्राध्यापक नेहा दुबे, राहुल कुमार, रोहित गुप्ता, महेश सिंह, आनंद गुप्ता, शशि भूषण, हिमांशु, अरुण, संपदा पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अंत में सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्राओं और अध्यापकों को फार्मासिस्ट की शपथ दिलाई गई।
Advertisement
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।