मझिआंव : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदाधिकारी से लेकर कार्यालय कर्मी तक ऑफिस खुलने के समय पर नहीं आते हैं। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को 11 बजे तक न तो बीडीओ आये थे और न उनके कोई कर्मचारी। इसी तरह अंचल कार्यालय में भी 11 बजे तक न तो सीओ पहुंचे और न कोई राजस्व कर्मचारी ही पहुंचे थे।
इस संबंध में मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म जमा कराने आये जोगिबिर गांव के आदिम अंसारी ने फॉर्म दिखाते हुए कहा कि उन्हें इसे जमा कर अपने खेतों में काम करने जाना था, लेकिन कर्मचारियों के कार्यालय के आगे 11 बजे भी ताला बंद है। जिसके कारण इंतजार करना पड़ रहा है। इसी तरह प्रखंड व अंचल कार्यालय में काम कराने आये कई अन्य ग्रामीणों ने समय पर किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी के नही आने की शिकायत की।
यही नहीं शिक्षा विभाग का भी कोई पदाधिकारी व कर्मचारी 11 बजे तक नही आया था।
बताया जाता है कि 11 बजे के बाद आने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी ही नहीं बल्कि कृषि पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ, पीएम आवास कर्मी बाल विकास परियोजना,व शिक्षा विभाग सहितकई विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी नही पहुंचे थे। इधर 11ः15 बजे पहुंचे जनसेवस्क सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय से देर से आने का कारण पूछा गया तो उनके द्वारा पत्रकारों को ही फोटो वीडियो बनाया जाने लगा और उनके द्वारा उल्टा बहस भी किया गया।
इस संबंध में सीओ ने बताया कि जिउतिया पर्व एवं वर्षा के कारण आज लेट हुआ। जबकि बीडीओ द्वारा बताया गया कि जिला में मीटिंग था।
जिसमे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद तथा ऑपरेटर वसीम अंसारी भी साथ थे। उन्होंने कहा कि सभी को ससमय कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है।