गढ़वा : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शेखर जमुआर के आदेशानुसार गढ़वा जिले में चौकीदारी पद पर सीधी बहाली के लिए विगत जुलाई माह में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के बाद, प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी और दावा-आपत्ति का निराकरण कर लिया गया है। इसके बाद 23 सितंबर 2024 को लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसका परिणाम, 24 सितंबर 2024 को गढ़वा जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.garhwa.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक माप और जाँच परीक्षा अब 26 सितंबर 2024 को NH-75 हाइवे बायपास, छतरपुर, गढ़वा में प्रातः 6:00 बजे आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 25 और 26 सितंबर 2024 को आयोजित की जानी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर केवल 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।