whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055116 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी access_time 21-Sep-24, 08:51 PM visibility 712
Share



गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई
जानकारी देते छात्र के परिजन


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना क्षेत्र के बीपीएम पब्लिक स्कूल ढबरिया में अध्ययनरत एक मासूम छात्र की गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। इस संबंध में छात्र आयुष कुमार के चाचा रतनगढ़ गांव निवासी आनंद कुमार यादव ने कहा कि उक्त विद्यालय में आयुष यूकेजी का छात्र है। शिक्षिका रेखा ने बच्चे की छड़ी से बेरहमी से पिटाई की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने भय दिखाते हुए कहा कि जहां जाना है, वहां जाओ। मैं समझ लूंगा। सवाल यह है कि सरकार का सख्त निर्देश है कि किसी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पिटाई नहीं करनी है।
Advertisement
शिक्षक का कार्य मनोवैज्ञानिक तरीके से शिक्षा प्रदान कर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाना है। लेकिन यहां तो बच्चों की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। अधिक पिटाई से बच्चे मायूस होकर मानसिक संतुलन भी खो सकते हैं। लेकिन इससे शिक्षकों को कुछ लेना-देना नहीं है। इस संबंध में बात करने विद्यालय पहुंचे पत्रकारों के साथ विद्यालय के संचालक अरविंद कुमार मेहता ने अच्छा बर्ताव नहीं किया और न ही संतोष जनक जवाब दिया। प्रतीत हो रहा था कि वे उलझ पड़ेंगे। उन्होंने शुरू में तो कैमरा भी बंद करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षिका ने गलती की है। समझा-बुझा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का रजिस्ट्रेशन नहीं है, यू-डायस है। हालांकि शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बिना मान्यता के प्राइवेट स्कूलों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा।
Advertisement
कांडी प्रखण्ड में दर्जनों प्राइवेट स्कूल अवैध रूप से चल रहे हैं। जिसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। मनमाने तरीके से पैसे की उगाही की जा रही है। यदि समय रहते प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो गरीब, मजदूर, किसान के बच्चों से पढ़ाई व प्राइवेट स्कूल के नाम पर यूं ही पैसे की लूट होती रहेगी। वर्तमान समय में पढ़ाई लिखाई को व्यवसाय बना लिया गया है। हालांकि सरकारी विद्यालय में बच्चों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद भी अभिभावक अच्छी शिक्षा के लोभ में फंसते जा रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर डीईओ कैशर रजा ने कहा कि इस मामले पर संज्ञान लिया जाएगा। साथ ही अवैध चल रहे प्राइवेट स्कूलों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही लेटर जारी किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play