गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नगर उंटारी में अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधा संपन्न भवन बनवाने की पहल की है। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को बैठने, कार्य करने एवं प्रसाधन तक की व्यवस्था नहीं है। इस कारण इन्हें न्यायालय के दैनिक कार्यों को निष्पादन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
इन समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिवक्ता संघ नगर ऊंटारी के अध्यक्ष बृजेश कुमार चौबे ने नगर ऊंटारी में व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधा संपन्न भवन निर्माण करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में श्री चौबे ने मंत्री श्री ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। उनके ज्ञापन के आलोक में मंत्री ने श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र सकारात्मक करवाई करने की बात कही है।