गढ़वा : 19 सितंबर 2024 को पेशका, मेराल में राज्य के मुख्यमंत्री के आगमन पर अखिल झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला इकाई गढ़वा ने M.A.C.P. (Modified Assured Career Progression) के मुद्दे को लेकर मांग पत्र सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की लंबित मांगों पर ध्यान देने की अपील की।
इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, जिला महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, अजय सिंह, पुरसोतम कच्छप, रविंद्र प्रसाद, अंजनी पांडेय और बिमलेश कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संघ ने मांग की कि शिक्षकों को M.A.C.P. का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और भी बेहतर तरीके से कर सकें।