गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला युवा अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने जिला युवा मोर्चा कमिटी का गठन किया, जिसमें अभिषेक धर दुबे को जिला युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी संगठन के हित में कुशल कार्य और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व एवं जिला कमिटी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा की विभिन्न कमिटियों का गठन किया जा रहा है। इसमें प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक कमिटियों को मजबूत करने का काम शामिल है।
अभिषेक धर दुबे ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा, "पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। पार्टी के हित में जो भी कार्य करना होगा, उसे करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और संगठन को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
"
इस नियुक्ति के साथ ही युवा मोर्चा जिला कमिटी के विस्तार और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में पार्टी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।