कांडी : प्रखंड मुख्यालय कांडी से उमरा शरीफ हज के लिए 11 जायरीनों की एक जत्था रवाना हुआ। कांडी मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने सभी को फूल माला पहनाकर विदा करते हुए कहा कि आपसबों की यह यात्रा शुभ व खुशियों से भरा हुआ हो। आप सभी वहां जाकर प्रखंड की सुख-शांति के लिए अपने आलाताला से मन्नत करेंगे। आप सबों की यह नेक यात्रा सुखद हो।
उमरा शरीफ की यात्रा भी मक्का हज की यात्रा के बराबर माना जाता है जो सऊदी अरब में पड़ता है। वहां पर जानें वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
उमरा शरीफ की यात्रा पर जानें वालों में शाहिद हुसैन कादरी, सलीम खलीफा व उनकी पत्नी, सुल्तान अंसारी, डॉ गुलाम रसूल, रुस्तम खलीफा की मां, नज़रुल हक, सायरा बानो, जुलेखा बीबी, डॉ रुकसाना बेगम, इकबाल खलीफा, हाफिज अब्दुल माजिद खान उपस्थित थे।