भवनाथपुर : थाना पुलिस ने दो मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायालय में सुपुर्द किया है।
जिसमें पहला मामला थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सरकारी भवनों से लगे जलमीनार में सोलर प्लेट की चोरी के मामले में उदभेदन कर सफलता पा ली है। जिसमें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चपरि गांव में अरविंद कुमार साव पिता इन्द्रासन साव, मनदीप कुमार साव पिता संजय साव, को एक सोलर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को गढ़वा न्यायालय में सुपुर्द किया है। उक्त सोलर प्लेट भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय में लगे सोलर जलमीनार से चोरी की गई थी। पुलिस की माने तो जल्द ही और चोरी हुए सोलर प्लेट में शामिल चोरों व समान को रिकवरी किया जायेगा।
जबकि दूसरी घटना बीते रविवार को अरसली उतरी के लामी टोला में जमीनी विवाद में हुए दो पक्षों के मारपीट के चार आरोपी में से दो आरोपी छोटू वियार, उदय वियार पिता सीता वियार को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायालय में सुपुर्द किया गया है।