भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पुलिस द्वारा रविवार के शाम साप्ताहिक हॉट के दिन सघन अभियान चलाकर नियम का अवहेलना करते हुए, आदेश के बावजूद ओवर लोड सवारी बैठाकर चलने के आरोप में आठ टेम्पू व एक कमांडर को जब्त कर थाना लाया गया है। सभी जब्त गाड़ियों को चलान कर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा गया है। पुलिस की इस करवाई से ऑटो चालकों में हड़कम्प का माहौल है।
बताते चलें कि लॉक डाउन छूट दिए जाने के बाद से ही ऑटो चालक के साथ अन्य सवारी गाड़ी नियम के विरुद्ध आवस्यकता से अधिक सवारी बैठाने व बिना मास्क के आवागमन कर रहे थे जिससे कोरोना महामारी बढ़ने का आसार को देखते हुए इस पर रोक लगाने के लिये यह करवाई की जा रही है।