गढ़वा : भाजपा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सेवा सप्ताह कार्यक्रम का पहला दिन की शुरुआत कोरोना कीट का वितरण कर किया गया। यह कार्यक्रम गढ़वा जिले के हर पंचायत से लेकर मंडल तक में किया गया।
सेवा सप्ताह कार्यक्रम को लेकर रंका मोड़ पर सड़क पर चलते राहगीर एवं रिक्शा चालक ठेला ठुक्चा चलाने वाले लोगों के बीच मास्क सेनेटाइजर अर्सेनिक एलवम 30 दवा का वितरण किया गया।
मौके पर जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पुरे देश में सेवा सप्ताह कार्यक्रम हो रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत पुरे गढ़वा जिला के हर मंडल में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के लिए हर मंडल में प्रभारी बनाए गये हैं। हम सबको नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले है यह गर्व की बात है। हर कार्यक्रम में मास्क सेनेटाइजर सोशल दुरी का पालन किया जा रहा है।
मौके पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम में जिला महामंत्री सह जिला कार्यक्रम संयोजक रीतेश चौबे, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी राजीव रंजन तिवारी, बबलू पटवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री रीतेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, संजय काँस्यकार, बिनय काँस्यकार, कैलाश कश्यप, प्रवीण पाल सहित कई लोग उपस्थित थे।