बंशीधर नगर : अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने योगदान देने के साथ ही अनुमंडल अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल का जायजा लिया। जायजा लेने के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक संतोष कुमार से कोविड-19 मरीजों की स्थिति की जानकारी लिया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित चिकित्सक से पॉजिटिव मरीजों से संपर्क में आने वाले कांटेक्ट ट्रेसिंग की जांच रिपोर्ट 3 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस महामारी से अकेले नहीं निपटा जा सकता है इसके लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक को निर्देश देते हुए कहा कि कांटेक्ट रेसिंग बहुत ही अनिवार्य है साथ ही वैसे पॉजिटिव मरीज जो ठीक होने के बाद नियमानुसार 14 दिन के लिए होम आइसोलेट हो रहे हैं कि नहीं इसका भी रिपोर्ट जरूरी है।
जायजा लेने के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार तथा अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का को 3 दिनों के अंदर बैठकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग वाले सभी लोगों का कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया। ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड-19 अस्पताल में जायजा लेने क्रम में अस्पताल के सहायक बिपेश राज तमांग से भी कोविड-19 मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।
मौके पर चिकित्सक संतोष कुमार, सहायक राजेश कुमार सिन्हा विजय पाठक सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।