whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21033991
Loading...


छात्राओं ने लगाया कस्तूरबा गांधी की वार्डेन पर गंभीर आरोप, हंगामा

location_on मझिआंव access_time 18-Aug-24, 06:58 PM visibility 673
Share



छात्राओं ने लगाया कस्तूरबा गांधी की वार्डेन पर गंभीर आरोप, हंगामा
जानकारी देती छात्राएं


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अभिभावक एवं छात्राओं ने वार्डेन के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान अभिभावक अपनी-अपनी बच्चियों को विद्यालय से ले जाने पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार विद्यालय के वार्डेन कविता अम्मु के कार्यशैली को लेकर हंगामा हुआ। छात्राओं ने बताया कि वार्डेन और कलीम खान का व्यवहार आपत्तिजनक है। साथ ही कहा कि वार्डेन और कलीम खान में क्या रिश्ता है यह समझ से बाहर है। क्योंकि कलीम खान विद्यालय में पहले भी कई बार रात में आता था और विद्यालय में रहता था। जिसको लेकर छात्राओं एवं अभिभावकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात को कलीम खान विद्यालय में था।
इस दौरान वार्डेन एवं कलीम को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद कुछ लड़कियां रात्री लगभग 11 बजे विद्यालय से बाहर आकर घटना की सूचना बरडीहा थाना को दी। इसके बाद कलीम खान नामक व्यक्ति को बरडीहा पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया। नाराज वार्डेन 17 अगस्त को कुछ छात्राओं के ऊपर कैंची लेकर दौड़ने लगी। इसके बाद कुछ छात्राओं ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे औऱ हंगामा किया। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि 14 अगस्त की घटना के बाद वार्डेन कुछ छात्राओं के ऊपर नाराजगी दिखाते हुए कैंची से डराने लगी और साथ ही गंदी-गंदी गालियां देने लगी। इस घटना के बाद विद्यालय की छात्राएं काफी डरी और सहमी हुई है, उन्हें अपने जान और प्रतिष्ठा का खतरा महसूस हो रहा है।
परिजन अपने-अपने बच्चियों को विद्यालय से घर ले जाने पर अड़े रहे। वहीं विद्यालय के शिक्षिकाओं का भी कहना है कि गुस्से में वार्डेन के द्वारा गाली दी गई थी। इस संबंध में वार्डेन कविता अम्मु ने बताया कि छात्राओं के द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार है। हंगामा की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अवध कुमार यादव एवं अन्य पुलिस बल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे और एक-एक छात्राओं से जानकारी हासिल किया और परिजनों को समझाया कि किसी प्रकार के कोई दिक्कत नहीं आने देंगे।




Trending News

#1
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#2
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#3
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#4
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

#5
अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play