डंडई : कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय डंडई में रक्षाबंधन के अवसर पर गरीब और जरूरतमंद बहनों के बीच राखी और मिठाई का वितरण किया गया।
इस अभियान के तहत डंडई, सोनेहारा, जरही, तसरार, महुदंड सहित धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांवों की लगभग 2500 बहनों को राखी और मिठाई भेंट की गई।
संस्था के प्रखंड प्रभारी दीनानाथ पांडे ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को रोकना है। इसके साथ ही, दिसंबर माह में 100 से अधिक कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।
इस मौके पर कई सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व उपस्थित थे।