गढ़वा : पुराने समाहरणालय भवन के सभा कक्ष में आज यू-डाइस प्लस 2024-25 के अंतर्गत विद्यालयवार आंकड़ों के संकलन एवं समेकन को लेकर एक दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गायत्री साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रबंधक, एमआईएस कोऑर्डिनेटर, और संकुल साधन सेवीयों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में MIS कोऑर्डिनेटरों से यू-डाइस प्लस में समय पर डाटा एंट्री सुनिश्चित करवाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य को पूरा किया जा सके।
कार्यशाला में वांछित आंकड़ों के तीन प्रमुख मॉड्यूल - प्रोफाइल & फैसिलिटीज, टीचर मॉड्यूल, और स्टूडेंट मॉड्यूल पर विस्तृत चर्चा प्रोजेक्टर के माध्यम से की गई। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जिले के प्रभारी MIS कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रतिभा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, पूनम श्री, सुनीता कुजूर, संकुल साधन सेवी धर्मेंद्र कुमार दुबे, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, अरविंद कुमार चौबे, गुलाम सरवर, सद्दाम हुसैन, पंकज कुमार गुप्ता, सतीश कुमार द्विवेदी, चंद्रमौलिक्कांत तिवारी, शिवकुमार उपाध्याय, दिलीप यादव सहित सभी लोग इस कार्यशाला में उपस्थित थे।
कार्यशाला के अंत में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को यू-डाइस प्लस के तहत आवश्यक आंकड़ों को ससमय संकलित और समेकित करने की अपील की गई।