whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041574
Loading...


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता का सम्मान समारोह, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

location_on पांडू access_time 12-Aug-24, 05:53 PM visibility 358
Share



नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता का सम्मान समारोह, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
सम्मान समारोह में उपस्थित भाजपाई


पांडू check_circle
संवाददाता



पांडू : पलामू जिले के पांडू भाजपा मंडल कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोरंजन प्रसाद गुप्ता को अंग वस्त्र और पुष्पमाला देकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। समारोह के दौरान, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने की और संचालन राधेश्याम विश्वकर्मा ने किया। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वरसागर चंद्रवंशी थे, जिन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. ईश्वरसागर चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए संगठित होकर काम करने की अपील की। वहीं, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे और संगठन को एकजुट करके मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य शंभूशरण सिंह, जिला एससी मोर्चा महामंत्री सतीश पासवान, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दामोदर यादव सहित अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play