भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के ढेकुलिया टोला निवासी संजय सिंह के 16 वर्षीय पुत्र विष्णु सिंह के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल है। विष्णु पिछले आठ दिनों से अपने घर से गायब है, और उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, बीते रविवार 4 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे जब उसकी दादी उसे उठाने के लिए कमरे में गई, तो विष्णु अपने बेड पर नहीं था। दिन भर इंतजार करने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया।
लापता होने की घटना से परेशान होकर, संजय सिंह ने स्थानीय थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक विष्णु का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन और स्थानीय लोग उसकी सकुशल वापसी की आशा कर रहे हैं।