गढ़वा : झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। भारी बारिश होने के बावजूद जिस तरह से गढ़वा जिला के 189 पंचायतों व सभी शहरी निकायों में योजना का लाभ लेने के लिए बहन बेटियों की भीड़ उमड़ रही है। सभी बहन बेटी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दे रही हैं।
महिलाओं ने कहा कि महिला उत्थान के लिए मुख्यमंत्री का यह सराहनीय प्रयास है। राज्य में कई सरकारें बनी लेकिन किसी ने महिलाओं के बारे में सोंचना जरूरी नहीं समझा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस प्रयास से महिलाओं की जिंदगी में आशा की नई किरण जगी है।