whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041390
Loading...


बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता संपन्न

location_on गढ़वा access_time 28-Jul-24, 05:04 PM visibility 769
Share



बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता संपन्न
विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल खो-खो, एरोबिक्स और चेस प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लस्टर लेवल के सभी विजेता खिलाड़ी अब स्टेट लेवल पर खेलेंगे और स्टेट लेवल के विजेता नेशनल लेवल पर जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। विद्यालय के मैनेजर नानक चन्द, चेयरमैन गिरिनाथ सिंह और डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड ज़ोन 'आई' के असिस्टेंट रिजिनल ऑफिसर डॉक्टर गोलाम नबी खान के कुशल मार्गदर्शन में डीएवी गढ़वा ने सफलतापूर्वक इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बाबु दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के चान्सलर दिनेश सिंह, डीएवी गढ़वा के प्राचार्य अजय कुमार चौबे और बीएनटी सन्त मैरी स्कूल के प्राचार्य अमित तिवारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि दिनेश सिंह ने कहा कि डीएवी विद्यालयों में इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन देश में खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गढ़वा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का अवसर मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। प्रोग्राम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका ममता तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सह सीसीए एवं मीडिया प्रभारी शम्भु कुमार तिवारी ने किया। विजेता खिलाड़ियों एवं दलों की सूची वर्गवार निम्नलिखित है: चेस - बालक वर्ग (अंडर-14) - विनर: एमके डीएवी डाल्टनगंज - रनर: एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - बेस्ट प्लेयर: हर्ष तिवारी - बालक वर्ग (अंडर-17) - विनर: एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - रनर: डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा - बेस्ट प्लेयर: राजवीर सिंह - बालक वर्ग (अंडर-19) - विनर: एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - रनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - बेस्ट प्लेयर: चित्रांश रंजन - बालिका वर्ग (अंडर-14) - विनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - रनर: बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - बेस्ट प्लेयर: शान्वी राज - बालिका वर्ग (अंडर-17) - विनर: बीपी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - बेस्ट प्लेयर: श्रेया रानी - बालिका वर्ग (अंडर-19) - विनर: एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - रनर: बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - बेस्ट प्लेयर: अनुपमा स्वधा मिश्रा फिटनेस एरोबिक्स - अंडर-19 - विनर: बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-17 - विनर: बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-14 - विनर: बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालक वर्ग) - अंडर-19 - विनर: शशि चंचल, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - अंडर-17 - विनर: उत्कर्ष अग्रवाल, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: उत्कर्ष कुमार सिंह, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-14 - विनर: आर्य शौर्य रंजन, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: रचित राज, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज स्पोर्ट्स एरोबिक्स (बालिका वर्ग) - अंडर-19 - विनर: तन्वी सिंह, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: आराध्या कुमारी, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-17 - विनर: आयत नाज़, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - रनर: वंशिका गोयल, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-14 - विनर: सौम्या, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - रनर: अनन्या नंदनी, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा खो-खो - अंडर-19 (बालिका वर्ग) - विनर: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला - रनर: डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - बेस्ट प्लेयर: नीति टोपो, डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला - अंडर-17 (बालिका वर्ग) - विनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - रनर: डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - बेस्ट प्लेयर: राखी, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-14 (बालिका वर्ग) - विनर: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला - रनर: डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - बेस्ट प्लेयर: मेघा, डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला - अंडर-19 (बालक वर्ग) - विनर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - रनर: डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - बेस्ट प्लेयर: पंकज कुमार सिंह, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज - अंडर-17 (बालक वर्ग) - विनर: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला - रनर: डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - बेस्ट प्लेयर: जितेंद्र उरांव, डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला - अंडर-14 (बालक वर्ग) - विनर: डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा - रनर: बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा - बेस्ट प्लेयर: प्रतीक तिवारी, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने छात्रों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की महत्ता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक थकावट दूर होती है और शरीर तंदुरुस्त और परिश्रमी बनता है। विभिन्न डीएवी विद्यालयों के सभी टीम मैनेजर, कोच, और सभी खेलों के अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए विजेताओं को स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। खेलकूद की सभी गतिविधियां विद्यालय के खेल शिक्षक अमियों मुखर्जी एवं शुभलता कुमारी की देखरेख में सम्पन्न हुई।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play