केतार : सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम राज सिंह ने पूरे टीम के साथ प्रखंड अंतर्गत परती कुशवानी निवासी स्व. देवेंद्र चेरो के घर पर पहुंचे। जो बैंगलोर में कार्यरत थे उनकी कुछ दिन पहले संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो गयी थी। ग्रुप के सदस्य मृतक की पत्नी और उनके अभिभावक से मिलें। उन्होंने उनके परिवार से वादा किया कि उनकी एकलौती बच्ची जो अभी डेढ़ वर्ष की है उसका पालन-पोषण, पठन पाठन से लेकर उसकी शादी तक का हर खर्च हमारी संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप वहन करेगी। प्रेस वार्ता के शुरुआत में ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि हमारी संस्था किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक व्यक्ति का ना तो समर्थन करता है और ना ही विरोध करती है।
उन्होंने आगे बताया कि यह प्रेस वार्ता मुख्यतः गढ़वा जिला में बढ़ती बेरोजगारी के उपर रखा गया है। आज हमारे जिले की स्थिति यह है की लगभग हर सप्ताह में देश के विभिन्न महानगरों से यहां के मजदूरों की शव आ रही है। सभी युवा मजदूर जिनकी मृत्यु हो रही है लगभग 25 से 30 वर्ष के होंगें नयी नयी उम्र की लड़की विधवा हो रही हैं, ज़रा सोचिए उस बाप पर क्या बीतती होगी जिसकी बेटी पच्चीस वर्ष में ही एक बच्चे के साथ गर्भवती अवस्था में विधवा हो जाए। यह एक बड़ी सवाल है। अंत में उन्होंने कहा कि अभी नजदीक में बेरोज़गारी का समाधान यही है कि लघु उद्योग पर ध्यान देते हुए कुछ उधोग की व्यवस्था किया जाना चाहिए।
मौके पर वार्ड पार्षद मनोहर उरांव, संस्था के संस्थापक सदस्य सूर्य प्रकाश सिंह, प्रथम चौबे, अभिजीत सिंह, राजू रंजन चंद्रवंशी, शक्ति सिंह, विकास चंद्रवंशी, बंटी, संतोष कुमार, निखिल तिवारी आदि उपस्थित थे।