कांडी : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घोड़दाग निवासी अलियार यादव के लगभग 27 वर्षीय पुत्र ललन यादव टेलर चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ललन को छत्तीसगढ़ के औरंगाबाद में टायर बनवाने के क्रम में टायर फट जाने से सर में गम्भीर चोट लगने कारण नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद ठीक हो गया। एक महीने बाद पुनः दर्द बढ़ने लगा इसके बाद 24 जुलाई को रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 25 जुलाई को ललन यादव का निधन हो गया। 26 जुलाई को ललन यादव का शव निवास स्थान घोड़दाग लाया गया।
जानकारी मिलने पर समाजसेवी सह राजद प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह घोड़दाग पहुंचे और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।