whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039722
Loading...


बड़गड़ को थाना का दर्जा दिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

location_on बड़गड़ access_time 27-Jul-24, 05:31 PM visibility 333
Share



बड़गड़ को थाना का दर्जा दिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
प्रेस वार्ता कर आभार व्यक्त करते भाजपाई


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : बड़गड़ प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप झारखंड सरकार द्वारा बड़गड़ को थाना का दर्जा देने पर आभार प्रकट किया है। 24 जुलाई को आयोजित कैबिनेट बैठक में हेमंत सरकार द्वारा बड़गड़ में नए थाना के सृजन हेतु अधिसूचना जारी करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रखंडवासियों में खुशी का माहौल है। प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आलोक कुमार चौरसिया के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि विधायक चौरसिया ने बड़गड़ के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने और लंबे समय से नक्सली समस्या से जूझ रहे यहां के आम लोगों की सुरक्षात्मक व्यवस्था नजदीक लाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
वे कई बार विधानसभा में बड़गड़ को थाना बनाने के मुद्दे को मजबूती से उठाते रहे और सरकार को अनुसंसा भेजते रहे, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद केसरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बसंत सोनी, परसुराम सिंह, मनीष गुप्ता, सुनील दास, टुनटुन प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play