गिरिनाथ सिंह के विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण किया
गढ़वा : शनिवार को ब्रहम स्थान डंडा के कृष्णा चौधरी के मकान में परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत "भ्रष्टाचार का होगा अंत, चलो चले गिरिनाथ के संग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय में तीनों कमिटी का विस्तार किया गया।
युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार चौधरी और सचिव पद के लिए सत्य चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया। महिला मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष पद पर गायत्री देवी को नियुक्त किया गया। साथ ही, सचिव सुप्रिया देवी, उपाध्यक्ष संगीता देवी और सविता देवी, तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी को चुना गया।
गिरिनाथ सिंह के कार्य और विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाओं ने आज सदस्यता ग्रहण की।
इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण चौधरी, युवा प्रखंड अध्यक्ष नरेश राम, सचिव उपेंद्र चौधरी, डंडा पंचायत अध्यक्ष अमरेश चौधरी, युवा कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, दुखन चौधरी, मुनारिक राम, लवकुश प्रसाद, गणपत चौधरी, और संतोष कुमार भारती उपस्थित थे।