गढ़वा : शहर के आरके पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पैट्रिवोटिक म्यूजिकल असेंम्बली आयोजित की गयी। इसके पूर्व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। म्यूजिकल असेंम्बली में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी।
मौके पर स्कूल के निदेशक अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, अमर हो जाते हैं। पूरा देश आज भारत मां के वीर सपूतों को नमन कर रहा है। ऐसे महान देशभक्तों पर हर हिन्दुस्तानी को गौरवान्वित होना चाहिए जिन्होंने देश के तिरंगा के मान-सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
उन्होंने पलामू के अमर सपूत शहीद युगंबर दीक्षित को याद करते हुए उनके बारे में प्रकाश डाला।
शिक्षक अनुप कुमार पाण्डेय ने बच्चों को बताया कि जननी और जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊंचा है। हमें राष्ट्रभक्त बनकर देश की सेवा करनी चाहिए।
शिक्षक सनोज यादव ने भारत-पाकिस्तान के युद्धों को विस्तार से बताया और कारगिल युद्ध पर प्रकाश डाला।
कक्षा सात की छात्रा वैभवी मिश्रा ’आन बान और शान है तिरंगा हमारा’ गाने के लिए प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा आरुषी प्रिया एवं छात्र नवीन पाल को संयुक्त रुप से प्रथम स्थान मिला।
मौके पर नन्दलाल गुप्ता, गीता पाण्डेय, अनिल सिन्हा, संजय कुमार, एसडी सिंह, श्वेता पाण्डेय, रश्मि शुक्ला, इम्तियाज खान, शिखा रानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।