केतार : भारतीय जनता पार्टी केतार के एससी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार फौजी, एससी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पासवान और विमलेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि विधायक भानु प्रताप शाही के बढ़ते जनाधार को देख कर विपक्षी हताश हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में रांची भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हुआ था। उनके कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा मंच का संचालन किया जा रहा था। जिसमें श्री शाही के द्वारा कहा गया था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवर बार जनता की बदौलत आपको गटा पकड़ कर मुख्यमंत्री के कुर्सी से उतार दिया जाएगा।
आप सभी लोग जानते हैं की मुख्यमंत्री का कोई जात पात नहीं होती है। विपक्षियों का आवाज उठाना और मांग करना संवैधानिक अधिकार है।
कहा कि यदि इस तरह का रवैया रहा तो सरकार के लोग जनता के बीच जाने के लायक नहीं रहेंगे। भानु प्रताप शाही ने कहीं भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। यह आम आवाम लोगों को देखने का चीज है कि कहीं भी उन्होंने जाति सूचक शब्द से संबोधन नहीं किया है। बावजूद इसके गढ़वा के विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा रमना थाना में एक सीधे साधे आदिवासी भाई के द्वारा विधायक भानु प्रताप शाही के ऊपर केस दर्ज कराया। इस तरह का कुकृत कार्य को हम सभी कड़ी निंदा करते हैं।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, प्रहलाद बैठा, रविन्द्र सोनी, सुदामा चौधरी, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, गौरीशंकर बैठा, रमा बैठा, जोखू राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।