मझिआंव : बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से 80 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। प्रखंड क्षेत्र के कोल्हूआ गांव में सभी कांवरियों ने शिव मंदिर के विशेष पूजा-अर्चना किया। उसके बाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कांवरियों के जत्था को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने सभी कांवरियों को अंग वस्त्र प्रदान किया।
मौके पर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि कांवरिया बम क्षेत्र में अमन शांति की दुआ करेंगे। उन्होंने सभी को यात्रा की शुभकानाएं दी।
मौके पर बरडीहा प्रखंड के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार यादव, मझिआंव प्रखंड नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, अरविंद रजवार, बबलू यादव, बैजनाथ ठाकुर, बजरंगी ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, शंभु चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।