गढ़वा : गढ़वा जिल के रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत के सबाने गांव के मुंडा परिवार के लोगों की सात एकड़ भूमि पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर यादव जबरन कब्जा कर लिया है। मुंडा परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से किया। पूर्व विधायक ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए उपायुक्त से मिलने समाहरणालय पहुंचे।
मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा से ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए पहल करने की बात कही। मौके पर ग्रामीण सामगर मुंडा, सिंगराय मुंडा, रामसहाय मुंडा, कैरा मुंडा, गुंगा मुंडा, सोमा मुंडा, दशय मुंडरी, हुली देवी आदि ने बताया कि हमलोग 50 वर्षों से अधिक समय से उक्त भूमि की रसीद भी कट रही है।
खतियान से लेकर जमीन की सभी कागजात मौजूद है। बावजूद राज किशोर यादव जबरन भूमि पर कब्जा कर लिया। खेती करने पहुंचने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। हमलोगों की बातों को कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। जबकि हमलोग खेती कर ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इधर डीडीसी ने कहा कि ग्रामीणोंं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्हांेने रंका एसडीओ को मोबाइल पर बात कर जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।