whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042722
Loading...


भाजयुमो गढ़वा एवं सैनिक प्रकोष्ठ ने मनाया 25वां कारगिल विजय दिवस

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-24, 04:35 PM visibility 462
Share



भाजयुमो गढ़वा एवं सैनिक प्रकोष्ठ ने मनाया 25वां कारगिल विजय दिवस
कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले गौरी शंकर तिवारी को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा एवं सैनिक प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से जिला कार्यालय गढ़वा में 25वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्', और 'वीर शहीद अमर रहें' जैसे नारे लगाए गए।
इस मौके पर गढ़वा के मरहटीया निवासी और कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले गौरी शंकर तिवारी को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व आर्मी जवान गौरी शंकर तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी।
हमारे जवान शहीद भी हुए, लेकिन अंतिम सांस तक दुश्मनों को भारत की जमीन से खदेड़ने का काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश का चाल और चरित्र पूरे दुनिया ने देखा। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि कारगिल युद्ध में लड़ने वाले जवानों का सम्मान सदैव हमारे हृदय में रहेगा। पूरा देश तभी चैन से रहता है जब देश के जवान सीमा पर देश की रक्षा करते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद जवान मां भारती के सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
पाकिस्तान ने कारगिल पर कब्जा करने के लिए बड़ी साजिश रची थी, लेकिन भारत के जवानों ने अपनी ताकत का एहसास कराकर दुश्मनों को मार भगाया। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तानी साजिश का नतीजा था। जिसमें हमारे कई जवान शहीद हुए, फिर भी सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों को मार भगाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आदेश दे तो पूर्व सैनिक पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर फौजी अशोक तिवारी, युगल किशोर तिवारी, अभिमन्यु चौबे, सुदामा प्रजापति, विनय दुबे, रामकुमार दुबे, भाजपा नेता बृजेश उपाध्याय, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, अखिलेश तिवारी, उदय कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी, टिंकू गुप्ता, अनीत तिवारी, ओमप्रकाश पासवान, राजकुमार मधेशिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play