गढ़वा : एआइएमआइएम गढ़वा जिला कमेटी की बैठक आज रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के नेताओं के साथ-साथ प्रखंड प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई से रमकंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 6 अगस्त से रंका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान पंचायत स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी।
एआइएमआइएम के नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एआइएमआइएम की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ सभी पंचायतों में 'हल्ला बोल पोल खोल' कार्यक्रम चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने, गैर मजरूआ मलिक को मालिकाना हक देने और किसानों के खेत में पानी उपलब्ध कराने के वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।
इस मौके पर गढ़वा रंका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान, गढ़वा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, युवा जिला अध्यक्ष मोजहिम अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला सचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरन अंसारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारुख अंसारी, मेराल युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अली उर्फ लाला भाई, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, अवध किशोर मेहता, अशोक चौधरी, गोपाल चौधरी, कोदू चौधरी, अनवर अंसारी, अमरुल्लाह अंसारी, शौकत अंसारी, डॉ. विजय चौधरी, संवार अंसारी, मोहम्मद जहांगीर अंसारी, आफताब अंसारी, इबरार अंसारी, हस्बुल्लाह अंसारी, डॉ. विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
एआइएमआइएम की बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने एआइएमआइएम के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें शौकत अंसारी, काशीबुल्लाह अंसारी, अबरार अंसारी, मुर्शीद अंसारी, आफताब अंसारी, भारदुल चौधरी, राजदेव राम आदि का नाम शामिल है।