whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041200
Loading...


गुरु पूर्णिमा पर जीएन कॉन्वेंट में गुरुओं का सम्मान, निदेशक ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-24, 05:23 PM visibility 428
Share



गुरु पूर्णिमा पर जीएन कॉन्वेंट में गुरुओं का सम्मान, निदेशक ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय जीएन कॉन्वेंट +2 स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर और वंदन गीत गाकर सम्मान प्रकट किया। विद्यालय के निदेशक ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपनी ओर से उपहार भेंट की। इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व महर्षि वेद व्यास को समर्पित है क्योंकि इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। भारतीय संस्कृति में इसी दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज के दिन ही शिक्षक दिवस अथवा गुरु दिवस का आयोजन होना चाहिए। निदेशक ने कहा कि "आचार्य देवो भव" विचारधारा के साथ हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है।
भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। संस्कृत में 'गु' का अर्थ होता है अंधकार (अज्ञान) और 'रु' का अर्थ होता है प्रकाश (ज्ञान)। गुरु हमें अज्ञान रुपी अंधकार (अज्ञान) से प्रकाश (ज्ञान) रूपी मार्ग को प्रसस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन कई महान गुरुओं का जन्म भी हुआ था। इसी दिन गौतम बुद्ध ने धर्मचक्र प्रवर्तन किया था। यह पर्व हिन्दू ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं। माता और पिता अपने बच्चों को संस्कार देते हैं, पर गुरू सभी को अपने बच्चों के समान मानकर ज्ञान और संस्कार से भाव भरते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर, शिक्षक मुकेश कुमार भारती, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, नीलम केशरी, अभिषेक पाण्डेय, रिजवाना शाहिन, सुनिता कुमारी, करन दुबे, शिवानी कुमारी, संतोष प्रसाद, अवधेश कुमार आदि के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षकेत्तर की भूमिका सराहनीय रही।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play