गढ़वा : बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के गुरुपद संभवराम जी सभागार में आपराधिक कानून साइबर अपराध एवं डायल 112 पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रो. एमके सिंह, रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह एवं पुलिस अवर निरीक्षक गढ़वा शशि कुमार शर्मा ने गुरुपद संभवराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार रवि चौधरी ने व्यवहार न्यायालय गढ़वा द्वारा परिवर्तित तीन अपराधी कानून के संबंध में जागरूक करते हुए नागरिक सुरक्षा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता न्याय संहिता एवं साक्ष्य अधिनियम 23 के विभिन्न पहलू पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमके सिंह ने नए प्रमुख आपराधिक कानून के संबंध में जो की तीन नए कानून में बदलाव किया गया उस पर प्रकाश डाला।
रंका एसडीपीओ ने तीन नए कानून के संबंध में जो भारतीय नागरिक नागरिकता सुरक्षा 2023 भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 23 जो की 01 जुलाई 24 से पूरे भारत में लागू किया गया उस पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही सभागार में बैठे लोगों के प्रश्नों का उत्तर देकर नए कानून के प्रति जागरूक किया।
गढ़वा थाना के पुलिस निरीक्षक ने साइबर अपराध एवं डायल 112 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ पीडी तिवारी, सुभाष कुमार, प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, शंभू राम सहित काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।