रमना : मुहर्रम का त्योहार दुनिया में सच्चाई और अच्छाई का प्रतीक है। उक्त बातें पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव ने मड़वनिया पंचायत भवन के समीप मुहर्रम के अवसर पर आयोजित मिलनी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज मे शांति और प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि इमामे हुसैन ने धर्म नहीं बल्कि इंसानियत की रक्षा के लिए कर्बला के मैदान मे अपनी कुर्बानी दी थी। ऐसे में मुहर्रम अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि मुहर्रम हमे मानवता, न्याय एवं समता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल है।
इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। इस दौरान लोगो ने परम्परागत हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।
मौके पर थाना प्रभारी अशफाक आलम, एसआई ऋषिकेश सिंह, रमना पंसस सीता देवी, रमना मुखिया दुलारी देवी, मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा, समाजसेवी अजित सोनी, अनुज चन्द्रवंशी, वीरेंची पासवान, रमेश रवानी, पिंटू पांडेय, रोहित वर्मा, हरिचन्द यादव, चंदन पाल, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के खुर्शीद अंसारी, अनवर अंसारी, जाकिर अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, अफजल अंसारी, सूबेदार अंसारी, तबरेज आलम, हैदर अंसारी, हारून अंसारी, आलमगीर अंसारी, जुल्फिकार अंसारी, फैजल अंसारी, अलीजान अंसारी, नेजाम अंसारी सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।