मझिआंव : थाना अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के लोहरपुरवा निवासी उमेश विश्वकर्मा की पत्नी देवंती देवी की विषैला जंतु के काटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देवंती गुरुवार की सुबह फूल तोड़ने गई थी। उसी दौरान उनके पैर में किसी विषैले जंतु या सांप ने काट लिया। जिसके बाद वो घर पहुंची और बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजन तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गढ़वा ले जाने के दौरान ही महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस घर ले लाया गया।
मौत की जानकारी मिलते ही निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद थाना एएसआई आलोक कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया।